सरोजनी नायडू स्वतंत्र भारत में बनने वाली पहली राज्यपाल (गवर्नर) भारतीय महिला थी।
सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था. उनकी माता वरदा सुंदरी और पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय थे जो निजाम कालेज के संस्थापक रसायन वैज्ञानिक थे.
सरोजनी नायडू भारत की एक जानी मानी प्रसिद्ध कवयित्री और भारत देश के सर्वोत्तम राष्ट्रीय नेताओं में से भी एक थीं.
आजादी के बाद देश को एक बेहतरीन मुकाम तक ले जाने के लिए उन्हें एक विशेष कार्यभार सोंपा गया और उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया.
सरोजिनी नायडू गांधीजी से वर्ष 1914 में लंदन में मिली. इसके बाद उनके जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव हुआ और वह भी गाँधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़ीं.
सरोजनी नायडू की मृत्यु 02 मार्च, 1949 को लखनऊ में हुई. आज सरोजनी नायडू भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण का वह चेहरा हैं जिससे सभी परिचित हैं.
भारत की खोज किसने की थी जानने के लिए निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें.